Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सभी को मुफ्त वैक्सीन दिए जाने की सरकार से मांग

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेसी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस सदस्यों ने सभी देशवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि 15 अगस्त को अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में लालकिले से प्रधानमंत्री ने सभी को वैक्सीन दिए जाने का जो वादा किया था, अब सरकार उससे मुकर रही है। चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने आम बजट में 35 हजार करोड रुपए का प्रावधान किया था। उसके बावजूद भी सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध ना करा पाना सरकार की असफलता का प्रमाण है।

हम सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग करते हैं। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि सरकार 31 दिसंबर तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट करने का आश्वासन दे रही है, जो सरासर झूठ एवं देश की जनता को गुमराह करने वाला है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला महासचिव मनीष त्यागी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, जिला सचिव राकेश मोंगा, नीरज कपिल, राकेश वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, फिरोज खान, रिंकू जाटव, सुमित भारती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img