Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम्स से हुए डिस्चार्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। कुछ दिनों से एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें एम्स में दाखिल कराया गया था। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पिछले दिनों अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

कोविड का इलाज कराकर घर लौटे अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती किया गया था। अमित शाह को बीते शनिवार को रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया।

सूत्रों का कहना था कि कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अमित शाह को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके बाद वे एम्स में दाखिल हुए. एम्स में डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें गहन निगरानी में रखा। अमित शाह को एम्स में कार्डियो न्यूरो टॉवर में भर्ती कराया गया था।

बता दें, अगस्त महीने में गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करीब दो हफ्ते में अमित शाह ने कोरोना को मात दी और 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। बाद में सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स में दाखिल होना पड़ा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img