Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

नेपाली महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

  • महिला से दोस्ती कर गांव में घुमाने के बहाने हत्या करना चाहता का आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नेपाली महिला को देहरादून से गांव घुमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया। महिला को देहरादून से क्षेत्र में लाकर घुमाते हुए वह छपरौली थाने के टांडा गांव के जंगल में पहुंचा था। जंगल में युवक ने उस पर चाकू से हमला किया था। महिला ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून निवासी एक महिला ने छपरौली थाने में तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह चकरोता के पास एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत है। आर्यन नामक युवक देहरादून में ड्राइविंग सिखाता है। उसने खुद भी उसी से ही ड्राइविंग सीखी है।

ड्राइविंग सीखते हुए उसके साथ दोस्ती हो गई। 10 जुलाई को वह गांव घुमाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर आया। रात्रि करीब नौ बजे छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव के तालाब के पास बाइक रोककर उसने बाल पकड़कर चाकू से गले पर वार किया। उसने हमलावर का मुकाबला भी किया।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो हमलावर व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। महिला को युवक का नाम तो पता था लेकिन उसके पते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी बस देहरादून में उसकी बहन वह जानती थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी आर्यन को गिरफ्तार किया। आरोपीआर्यन दूहूण पुत्र शरणवीर निवासी नांगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चाकू बरामद कर उसका चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img