- भारत की समृद्धि का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है: प्रधानमंत्री
- नि:शुल्क राशन वितरण व टीकाकरण देश और दुनिया का सबसे बडा अभियान: मुख्यमंत्री
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दिल्ली से भेजे जा रहे अन्न का एक-एक दाना लाभार्थी को मिल रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में लाभार्थियों को जिस प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है।
वह उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान और मजबूती देगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी है और कर्मयोगी भी। अगस्त का महीना भारत के इतिहास में नयी-नयी उपलब्धियों का महीना है।
उन्होने कहा कि नया भारत पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। भारत की समृद्धि का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है।
प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लाभार्थियों को अन्न वितरण के दौरान लाभार्थियों से सीधे संवाद करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

