- सुहेलदेव भासपा के ककौर में हुए कार्यक्रमें कंवरपाल को बनाया जिलाध्यक्ष
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: क्षेत्र के ककौर खुर्द गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य और पश्चिमी यूपी प्रभारी दयाराम भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही दिखा रही है। इसकी तानाशाही का विरोध किया जाएगा। प्रदेश में पार्टी चुनाव लड़ेगी। लोगों का उन्हें खूब समर्थन मिल रहा है। शनिवार को हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के सक्रिय कार्यकर्ता रहे कंवरपाल सिंह ने पार्टी छोड़ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तेज सिंह, बल्ली चौधरी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य और पश्चिमी यूपी प्रभारी दयाराम भार्गव का स्वागत किया गया। उन्होंने पहले कंवरपाल सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्य बनते ही उन्हें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बागपत जिलाध्यक्ष बना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।
दयाराम भार्गव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी है। पार्टी में रहते हुए उन्होंने किसानों और मजदूरों के हित की बात की। प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी तो उन्होंने सरकार से अलग होकर लोगों को जागरूक करने का काम शुरु किया। पार्टी प्रदेश में विधानस•ाा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश सरकार की तानाशाही से सभी लोग परेशान है।
प्रदेश में 13 प्रोफेसर्स की भर्ती में से 11 ठाकुर नियुक्त किए गए। जो पूरी तरह से तानाशाही है। इस तानाशाही को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रामपाल माढी, सतपाल सिंह चौधरी, रोहतास चौधरी, किरणपाल, प्रदीप राठी, मिठन राठी, अमित हुड्डा, आदित्य हुड्डा, पूर्व प्रधान भोपाल सिंह, संजीव, विक्रम सिंह, चेतन हुड्डा, मन्नू हुड्डा आदि शामिल रहे।

