Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग

  • विधि-विधान से करें पूजा पाठ तो अवश्य मिलेगा पुण्य लाभ

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: रक्षाबंधन के साथ ही त्योहार का सिलसिला शुरू हो गया है। रक्षाबंधन के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। कई वर्षों बाद इस बार जन्माष्टमी पर अभुद्त संयोग बन रहा है। आचार्य शुभम कौशिक के अनुसार इस बार जन्माष्टमी पर 6 योग एक साथ मिल रहे हैं।

जिनमें भाद्र कृष्ण पक्ष, अर्धरात्रि कालीन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में चंद्रमा व साथ में सोमवार या बुधवार का दिन होना। इस तरह इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास है। आचार्य के कौशिक अनुसार जो भक्त जन्माष्टमी व्रत आरंभ करना चाहते है। उनके लिए ये संयोग बेहद शुभ साबित होगा।

सावन के बाद भाद्रपद मास के कृष्ण अष्टमी तिथि का बड़ा ही अधिक महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस कारण भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कई बार अष्टमी तिथि दो दिन रहने के कारण यह पर्व दो दिन भी मनाया जाता है। इस बार भी देश के कुछ हिस्सों में 30 अगस्त या फिर 31 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लेकिन पुराणों में जो तिथि व मुहर्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय थे वे सभी संयोग इस बार 30 अगस्त के दिन पड़ रहे है। सरकारी छुट्टी की बात करें तो 30 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img