Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

समाज के उत्थान में ब्राह्मण महासभा की अहम भूमिका: दिनेश शर्मा

  • ब्राह्मण महासभा समिति की बड़ौत ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के आवास विकास कालोनी में ब्राह्मण महासभा समिति के जिलामंत्री विनीत शर्मा के निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महासभा समिति की बड़ौत ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की गई।

कार्यकारिणी में कृष्णदत्त शर्मा संरक्षक, महेंद्र दत्त शर्मा अध्यक्ष, जगदीश शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, कालीचरण शर्मा, देशपाल कौशिक उपाध्यक्ष बनाये गए। ब्राह्मण महासभा समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि समिति लगातार समाज मे शिक्षा, युवा रोजगार, जरूरत मंद लोगो की सहायता, गरीब लड़कियों की शादी और पारस्परिक विवादास्पद मुद्दों का निस्तारण करने में प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि ब्राह्मण महासभा समिति समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभा रही है और सभी को साथ लेकर चल रही है। एक दूसरे के परस्पर सहयोग से महासभा समिति पूरे जनपद में कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रही है। समाज के लोगो की सेवा के लिए समिति दिन रात तैयार है।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि महासभा इस अवसर पर घनश्याम शर्मा और राकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यकारिणी में नितिन भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, भूदेव शर्मा, हरिकिशन शर्मा, विनोद शर्मा, श्रवण शर्मा, राम मेहर शर्मा, तुलसी राम शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, बृजेश शर्मा, जयकुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,सतेंद्र शर्मा, डा. राजदेव आदि को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img