Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पुलिसकर्मी का हत्यारोपी बदमाश मुठभेड़ में घायल

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में आरोपी शातिर बदमाश से शहर कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश को जंगल में घेर लिया। जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ और उसको गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस का हत्यारा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बायपास पर पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गयी। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अफजाल नाम का शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। अफजाल देवबंद क्षेत्र का टाप टेन बदमाश है।

वह एक पुलिसकर्मी की हत्या भी कर चुका है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में अफजाल के साथी बदमाश फरार हो गये, जिनकी तलाश में जंगल में काम्बिंग की गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img