Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

देश की आजादी में आर्य समाज का 85 प्रतिशत योगदान: देवेंद्र पाल

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाल वर्मा का जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के प्रधान सुशील राणा के नेतृत्व में दाहा में किया गया भव्य स्वागत।

इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा आर्य समाज एक क्रांतिकारी संगठन है। जिसके द्वारा देश की आजादी में 85 प्रतिशत बलिदान देकर और समाज के लोगों ने आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान परिपेक्ष में आर्य समाज के द्वारा यज्ञ उत्सव कार्यक्रम घर-घर यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए संगठन ने पूरे प्रदेश में शिविर लगाने का निर्णय लिया है।आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के अधिष्ठाता की जिम्मेदारी रवि शास्त्री को सौंपी गई है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में युवा नशे का आदी होता चला जा रहा है हमारे संगठन के द्वारा नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान पूरे प्रदेश में चला जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत को 6 माह के लिए वेद प्रचार रथ देने की घोषणा की। जिसके द्वारा प्रचार प्रसार हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील राणा, प्रधानाचार्य रामपाल तोमर, यशवीर आर्य, रवि शास्त्री, आचार्य धर्मवीर आर्य, कपिल आर्य, कोषाध्यक्ष जिलासभा अभिषेक आर्य, राजपाल आर्य,भजन उपदेशक अशोक प्रबोध आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img