जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने पर ऐसे अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
गुरुवार को डाकबंगले पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि अधिकारी जनता की बात नहीं सुन रहे हैं। सपा कार्यकतार्ओं द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण नहीं करा रहे है।
कहा कि कार्यकतार्ओं का उत्पीडऩ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस दौरान लोगों ने पूर्व विधायक के समक्ष बिजली, पानी, राशन कार्ड आदि की समस्याएं रखी। बाद में शशीबाला पुंडीर ने एसडीएम राकेश कुमार से मिलकर समस्याओं का निराकरण कराने को कहा।

