Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

चिकित्सक की ने दी पत्रकार गौरव मिश्रा को मारने पीटने की धमकी

  • गौरव ने कहा-मेरे साथ कुछ हुआ तो पुलिस प्रशासन होगा जिम्मेदार
  • पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला, कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: शहर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव मिश्रा को बाजोरिया रोड पर क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने वाट्सग्रुप पर मारने-पीटने की धमकी और भद्दी गालियां दी हैं। कुछ चिकित्सकों ने भी इस पर गंदी टिप्पणी कर गौरव मिश्रा को अपमानित किया है। इस बाबत गौरव मिश्रा व अन्य वरिष्ठ पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार दोपहर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा से मिला। उन्होंने इस मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार को जांच सौंप दी है।

माना जा रहा है कि जल्द ही डाक्टर पर मुकदमा कायम कर दिया जाएगा। उधर, अपनी सुरक्षा को लेकर पत्रकार गौरव मिश्रा चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि उनकी हत्या होती है तो इसका सीधा जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। अभी तक गौरव को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। गौरव के परिजन भी सहमे हुए हैं। पत्रकारों का कहना है कि अगर मुकदमा दर्ज न किया गया तो इसकी शिकायत डीजीपी व एडीजी ला एंड आर्डर से की जाएगी।

बता दें कि गौरव मिश्रा एक न्यूज चैनल से जुड़े हैं। वह करीब बीस वर्षों से सहारनपुर में पत्रकारिता कर रहे हैं। पिछले दिनों गौरव ने बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिक के बाहर जाम लगने की वजह बताते हुए खबर चलाई थी। कहा था कि यहां एक डाक्टर के क्लीनिक के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं।

अन्य चिकित्सकों के यहां भी यही स्थिति है। इससे हर समय जाम लगा रहता है। इसी बात को लेकर कल रात शहर के एक चिकित्सक ने डाक्टरों के वाट्सएप ग्रुप पर गौरव मिश्रा को गुंडों से मरवाने-पिटवाने और भद्दी गालियां लिखीं। एक और डाक्टर ने इसका समर्थन किया। ग्रुप पर यह मैसेज वायरल होते ही गौरव मिश्रा को भी पहुंच गया। उन्होंने रात में ही एस पी सिटी को अवगत करा दिया। सुबह यह खबर पत्रकारों के बीच पहुंची तो सबमें रोष पैदा हो गया।

इस मामले को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीन्द्र कमल, वरिष्ठ पत्रकार नीना जैन, खुद गौरव मिश्रा, मुकेश गिरि, सुरेंद्र चौहान समेत कई और पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा से मिला। एसएसपी ने तुरंत ही एसपी सिटी को बुलाकर पूरे मा्मले की जांच के आदेश दिए।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल, साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है। मामले की सत्यता पाए जाने पर तुरंत संबंधित चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया जाएगा। फिलहाल, गौरव मिश्रा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि धमकी देने वाला डाक्टर अपने को एक मंत्री का रिश्तेदार बताता है। यह डाक्टर गुंडों को भी पालता है। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। गौरव के परिजन भी सहमे हुए हैं।

बता दें कि गौरव ही अपने परिवार और बूढ़े माता-पिता का सहारा हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार सीधे पुलिस प्रशासन होगा। फिलहाल, एलआईयू को भी लगा दिया गया है। देर शाम तक मुकदमा नहीं लिखा गया था। गौरव ने यह भी कहा है कि अगर सुरक्षा प्रदान नहीं की गई और मुकदमा नहीं लिखा गया तो वह आत्मदाह करने को बाध्य होंगे। उधर, पत्रकारों में इस बात को लेकर गहरा रोष है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img