- शरफाबाद गांव के जंगल में चार नलकूपों से चोरी किया केबिल, खेकड़ा के जंगल से चोरी करते तीन पकड़े
जनवाणी संवाददाता |
रटौल/खेकड़ा: नलकूपों पर चोरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल नजर आ रही है। क्योंकि शनिवार की देर रात चोरों ने शरफाबाद के चार नलकूपों पर धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया है और खेकड़ा के जंगल में नलकूप पर चोरी कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
खेकड़ा नगर में शनिवार देर शाम एक नलकूप से तीन नाबालिक युवक केबल चोरी कर रहे थे। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों को रंगे हाथों केबल काटते हुए दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से केबल बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों तौहीद पुत्र निसार, मन्नू पुत्र सलीम, आरिफ पुत्र साजिद के खिलाफ बाल व्य•िाचार का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
वहीं शनिवार देर रात शरफाबाद निवासी किसान पूर्व प्रधान राकेश, राजबीर, सतीश, रमेश के नलकूपों से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है। चोर गांव के पूर्व प्रधान राकेश के नलकूप में बने कमरे से 12 गाटर उखाड़ कर ले गए, जो करीब पंद्रह हजार रुपयों की कीमत के थे। जिसके बाद चोर राजबीर पुत्र रत्नसिंह के नलकूप से एक इंजन पंप सेट व अन्य सामान चोरी कर लिया, जो करीब 20 हजार रुपयों की कीमत का बताया गया है।
वहीं चोरों ने गांव के दो सगे भाई सतीश व रमेश पुत्र हरि चंद के दो नलकूपों से दो इंजन पंप सेट व एक पंखा व अन्य हजारों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद किसानों ने चोरी के खुलासे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्र•ाारी सतेंद्र सिंह सिद्ध का कहना है कि चोरी की घटना वाले चारों नलकूप गाजियाबाद क्षेत्र में लगते है।

