Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में पूछे कोरोना से जुड़े सवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना कायम है। इसके पहले उत्तर प्रदेश की चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद चल रही है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के जरिए चिकित्सकों के विभिन्न पदों की भर्ती निरंतर चल रही है। इसके बीच रविवार को स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में 41 केंद्र बनाई गए थे। परीक्षा से 3889 छात्रों ने किनारा किया और 19,181 में 15,292 ने दी परीक्षा दी। परीक्षा में 79.72 प्रतिशत उपस्थिति रही।

वही लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में कोरोना संक्रमण से जुड़े प्रश्न पूछकर अभ्यर्थियों की स्थिति का आकलन किया गया। प्रश्न पत्र में कोरोना महामारी के दौर में सबसे ज्यादा प्रचलित टेस्ट आरटी पीसीआर का अर्थ पूछा गया। साथ ही सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों काफी उलझाया।

अभ्यर्थी पवन कुमार बताते हैं कि कोरोना संक्रमण व चिकित्सा से जुड़े प्रश्नों को जवाब देना आसान था, परंतु सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन आए। श्रुति देवी बताती हैं कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न में संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य को कैसे हटाया जा सकता है? डाक्टर का घर किस पौधे को कहा जाता है? उज्जवला योजना का दूसरा चरण अगस्त 2021 में यूपी के किस जिले से शुरू हुआ? जैसे प्रश्नों का जवाब देना कठिन था।

ये प्रश्न रहे खास

यंग बंगाल आंदोलन’ के नेता और प्रेरक कौन थे? एल्जाइमर रोग का मुख्य लक्षण क्या है? डाइयूरेटिक दवायें सामान्यतया किस समय दिया जाना चाहिए? मैकवेंस साइन किस बीमारी में पाया जाता है? भोपाल गैस त्रासदी के लिए कौन सा गैस जिम्मेदार था? उत्तर प्रदेश में ‘कृषक समृद्धि आयोग’ का गठन कब हुआ? पांच वर्ष से छोटे बच्चों की मांसपेशी में सुई लगाने के लिए सबसे उपयुक्त जगह कौन सी है? गर्भाशय के किस भाग को लिविंग लाइगेचर के नाम से जाना जाता है?

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img