Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सुंदरता का अर्थ

AMRITWANI

एक राजा के संग उसकी पत्नी का भाई भी रहता था। राजा उससे कोई काम नहीं लेता था। राजा से उसकी रानी ने शिकायती लहजे में कहा, ‘आप हमेशा अपने मंत्री को महत्व देते हैं। मेरा भाई आपके मंत्री से कहीं ज्यादा बुद्धिमान है। आप राजकाज में उसकी सलाह क्यों नहीं लेते?’ राजा ने कहा, ‘यह तुम कहती हो।

मेरी दृष्टि में तुम्हारे भाई का मस्तिष्क अच्छा नहीं है।’ ‘यह सब साबित होगा, जब आप उसे कोई मौका दें। पहले से ही धारणा आपने किस आधार पर बना ली?’ रानी के आग्रह पर राजा ने उसके भाई को एक अवसर देने का आश्वासन दे दिया। एक दिन राजा ने रानी के भाई से कहा, ‘देखो, तुम्हारा भांजा बड़ा हो गया है, भांजी भी बड़ी हो गई है।

उसकी शादी करनी है। उसके लिए कोई अच्छा राजकुमार और भांजे के लिए अच्छी राजकुमारी मिल जाए तो इनकी शादी कर दी जाए।’ रानी का भाई एक महीने तक योग्य वर की तलाश में घूमता रहा। एक दिन वह राजा के समक्ष उपस्थित हुआ।

बोला, ‘आपने कहा था सोलह वर्ष का कोई योग्य वर मिल जाए, तो उसके साथ शादी कर दी जाए। मैंने वर की खोज कर ली है। सोलह वर्ष का तो नहीं मिला, किंतु आठ-आठ वर्ष के दो मिल गए हैं।’ राजा ने रानी से कहा, ‘देखो, अपने भाई की अक्लमंदी।

एक के लिए दो की खोज करके आया है। अब बोलो, क्या कहती हो?’ जिसका मस्तिष्क सुंदर नहीं होता, वह शरीर से कितना ही सुंदर हो, उसे सुंदर नहीं कहा जा सकता। मस्तिष्क सुंदर कब होता है? जब सापेक्षता होती है।


SAMVAD 1


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img