Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगायेगी दीपावली

  • नगर निगम कान्हा गौशाला में बनवा रहा है एक लाख दीये

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: इस बार दीपावली गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगायेगी। नगर निगम इसके लिए कान्हा उपवन गौशाला में एक लाख दीये तैयार करवा रहा है। जिन्हें नगर निगम परिसर, दिल्ली रोड़ तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर शहर के लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कान्हा गौशाला में बनाये जा रहे इन दीयों का शनिवार को अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचाव के लिए नगर निगम शहर में इकोफ्रेन्डली दीपावली मनवाने की दिशा में यह प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और स्वस्थ वातावरण तथा प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ गाय और गोबर के महत्व से लोगों को अवगत कराना है।

नगरायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गाय के गोबर से निर्मित दीयों की लौ से निकले धुएं से कीटाणु और मच्छर दूर भागते हैं और वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजन में भी गोबर से निर्मित दीयों के उपयोग का काफी महत्व माना जाता है।

नगरायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में इस वर्ष एक लाख दीये गाय के गोबर से निर्मित कराये जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img