Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डेरामुखी राम रहीम की सजा से पहले सुनारिया जेल को पुलिस छावनी में बदला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। अदालत का फैसला आने से पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

दियों से मिलने पर भी रोक लगा दी गई। शहर के चर्चित विजय नगर हत्याकांड के आरोपी को भी व्यक्तिगत रूप सें अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा संचालक को एक और मामले में सोमवार को सजा सुनाई जानी है। इसके चलते पुलिस व जेल प्रशासन सुबह से ही हाई अलर्ट पर नजर आया।

सुनारिया पुलिस कांप्लेक्स में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को पुलिस की गहन जांच से गुजरना पड़ा। वाहन चालक हो या पैदल यात्री हर किसी को जांच पड़ताल के बाद ही कांप्लेक्स में प्रवेश करने दिया गया।

कैदियों से मिलने पर रही रोक

यही नहीं, जेल के कैदियों व बंदियों की मिलाई पर भी पूरी तरह रोक रही। इनके परिजनों को जेल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से ही वापस लौटा दिया गया।

30 10

इधर, विजय नगर हत्याकांड मामले में आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू को भी पुलिस व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए अदालत नहीं ले जा पाई। राम रहीम की सुरक्षा के चलते मोनू की दोपहर एक बजे तक भी अदालत में पेशी नहीं हो पाई थी।

आरोपी के अधिवक्ता की मानें तो इस मामले में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी अदालत में पेशी का प्रयास किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img