Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

त्योहारी सीजन में नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था, जाम से हालात बदतर दिल्ली रोड समेत जमनिया बाग फाटक पर घंटों तक लगता है जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्योहारी सीजन में भी यातायात व्यवस्था नहीं सुधर नहीं रही है। जाम से आए दिन शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली रोड समेत रोहटा रोड, बागपत रोड और कंकरखेड़ा रोड पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहते हैं। रोहटा रोड स्थित जमनिया फाटक के हालात तो ऐसे हैं कि यहां दिनभर जाम में वाहन फंसे रहते हैं। प्रतिदिन लग रहे इस जाम के बावजूद यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

शहर में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य चलने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया हुआ है। जिस कारण इन मार्गों पर अब प्रतिदिन जाम लग रहा है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के पूरी तरह विफल हो रही है।

एक तरफ जहां अब त्योहारी सीजन चल रहा है और गांव-देहात के लोग व दुकानदार शहर में खरीदारी करने आ रहे हैं, लेकिन इन लोगों को शहर में प्रवेश करते हुए जाम से जूझना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि यातायात पुलिस ने इन मार्गों पर रूट डायवर्जन करने के बाद पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की है। जबकि इन मार्गों पर प्रतिदिन जाम लग रहा है।
जमनिया बाग फाटक पर दिनभर रेंगते हैं वाहन

रोहटा रोड से भारी वाहनों रूट डायवर्जन होने के बाद बागपत, बड़ौत और दिल्ली को जाने वाली अधिकांश रोडवेज की बसें रोहटा रोड से गुजर रही है। वहीं, जमनिया बाग फाटक के संकरा होने के कारण यहां प्रतिदिन जाम लगा रहता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि फाटक के बीच रोडवेज बस के फंसने के कारण घंटों तक जाम लगा रहता है। जमनिया फाटक पर प्रतिदिन लग रहे जाम के बावजूद यातायात पुलिस की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण वाहन चालक खुद ही अपनी व्यवस्था बना रहे हैं।

अवैध वसूली के लिए प्रतिदिन खड़ी रहती थी यातायात पुलिस

रूट डायवर्जन होने से पहले रोहटा रोड पर जमनिया फाटक के पास प्रतिदिन यातायात पुलिस की एक गाड़ी अवैध वसूली करने के लिए खड़ी रहती थी। यातायात पुलिस इस मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के जमकर चालान काटती थी, लेकिन जब से रूट डायवर्जन हुआ है और रोहटा रोड से बड़े वाहनों का आवागमन ज्यादा बढ़ा है तो यातायात पुलिस ने यहां खड़ा होना पूरी तरह बंद कर दिया है। यातायात पुलिस के इस मार्ग पर न होने के कारण अब प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img