Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राज्य सचिवालय में शाम पांच बजे से होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

आएगा राज्य कर्मचारियों के लिए अटल आयुष्मान योजना का लाभ देने का प्रस्ताव

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। पिछली बैठक में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को इसके लिए अधिकृत किया था। गुरुवार को बैठक में कैबिनेट इस प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है।

इसके अलावा केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए अटल आयुष्मान योजना का लाभ देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएगा।

कर्मचारियों को पदोन्नति में (शिथिलीकरण) ढील दिए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।साथ ही नर्सिंग भर्ती नियमावली संशोधन समेत अन्य विभागों से जुड़ी कर्मचारी नियमावली के प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

उपनल कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी

वहीं इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में 22 हजार उपनल कर्मचारियों और 12500 आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया था। 7791 ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के 29 प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, जिनमें से 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी और तीन प्रस्ताव स्थगित हुए थे।

मंत्रिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए तीन लाख टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी थी। इसके लिए सचिव विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक प्रक्योरमेंट कमेटी बनाई जाएगी।

दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को राज्य में सेवा करने का बांड देने पर सस्ती पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस पर सैद्धांतिक निर्णय भी लिया था। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को इसका एक विस्तृत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img