Home National News भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी

भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी

0
भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत की स्वदेशी टीका कोवाक्सिन लगाने वाले यात्री अब ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीका को मंजूरी दे दी है।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त, बैरी ओ’फेरेल एओ ने सोमवार को यह जानकारी दी । हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोवाक्सिन को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है।  कंपनी ने अप्रैल में इमरजेंसी यूज लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था।