Home Uttar Pradesh News सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

0
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बयान दिया।

अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं। उनके इस एलान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। वह इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2017 में जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब वह गोरखपुर से सांसद थे बाद में वह विधान परिषद के जरिए सदन के सदस्य बनें। हालांकि, इस बार उनके अयोध्या से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।