Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

गाजीपुर में रफ्तार का कहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह आठ बजे चाय की दुकान में ट्रक बेकाबू होकर घुस गया। जिससे कुचलकर छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा।

पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर उपचार के लिए भेजा। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर परिवार गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई।

नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img