Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

इस दीपावली नए मंदिर में होगी पूजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दीपावली के मौके पर अधिकांश लोग अपने मंदिर को भी नया लुक देना चाहते हैं। इसके लिए घरों में लोग पारंपरिक तरीके से लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और कई लोग दीपावली पर अपने घर नए और आकर्षक डिजाइन के नए मंदिर भी लाते हैं। यही कारण हैं कि बाजार में अन्य सामनों की तरह मंदिरों की खरीदारी भी बढ़-चढ़कर की जा रही है।

शहर में कई जगह आकर्षक डिजाइनों के मंदिर मिल रहे हैं। जिन पर तरह-तरह के ट्रेडिशनल डिजाइन बने हुए हैं। इतना ही नहीं मंदिर के ऊपर भी भगवान की मनमोहक आकृतियां बनाई गई हैं। इस बारे में अधिकांश लोगों का कहना है कि दीपावली के मौके पर सबसे ज्यादा मंदिर की सफाई करनी पड़ती है। इसलिए अधिकांश लोग अपने घर के मंदिर को बदल रहे हैं, तो कई नई मंदिर से अपने घर की रौनक बढ़ा रहे हैं।

सागौन की लकड़ी का मंदिर है खास

त्योहारों के मौसम में शहर में कई तरह के मंदिर स्पेशल आर्डर पर बनवाए जा रहे हैं तो कई जगह रेडीमेंट मंदिर भी बनकर तैयार है। इतना ही नहीं बाजार में मंदिरों की भी नई वैरायटी देखने को मिल रही है। जिसे देख लोग मंदिर खरीदने के लिए उतावले हो रहे हैं। बेगमपुल स्थित मंदिर विक्रेता पवन बताते है कि एक से लेकर आठ फीट तक के मंदिरों की अधिक डिमांड की जा रही है। क्योंकि लोग मंदिर का चुनाव अपने घर का एरिया देखकर कर रहे हैं।

मंदिरों में आए फैंसी डिजाइन

जमाना फैशनेबल है। इसलिए भगवान का मंदिर भी डिजाइनर होना चाहिए। बाजार में फैंसी मंदिरों की डिमांड बढ़ रही है। लोगों की पसंद को देखते हुए बाजार में फाइबर के फैंसी डिजाइन वाले मंदिर भी मौजूद है। फैंसी मंदिर को पसंद कर रही अंजू बताती है कि दीपावली के लिए मंदिर खरीद रही है ताकि त्योहार के दिन इसमें पूजा की जा सके।

ये है मंदिरों के दाम

  • ४ सागौन का मंदिर 35 सौ रुपये से 8 हजार रुपये तक।
  • ४ डिजाइनर मंदिर 22 सौ रुपये।
  • ४ फाइबर मंदिर 15 सौ से शुरू।
  • ४ आम की लकड़ी का मंदिर 15 सौ रुपये से शुरू।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img