Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

शहर में लगे जाम ने दिनभर रूलाया, ट्रैफिक कर्मी नदारद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्योहार के मौके पर सोमवार को भी जाम ने लोगों को दिनभर रूलाया। सोमवार को बंदी का दिन रहता है, लेकिन इस दिवाली पर्व को लेकर शहर के सभी बाजार खुले हुए थे। जिस कारण सुबह से ही जगह-जगह जाम लगने लगा और कॉपरेटिव बैंक के सामने हालात ऐसे बने रहे कि सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी दिनभर नदारद दिखे। जिस कारण हालात और अधिक बिगड़ गए।

बाजारों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने सात नवंबर तक रूट डायवर्जन किया हुआ है और आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट में भी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया हुआ है। इन बाजारों में तो जाम की दिक्कत खत्म हो गई, लेकिन मुख्य मार्गों पर जाम के कारण लोगों के हालात खराब हो गए। कचहरी पुल पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ तो वह लगता ही चला गया।

ट्रैफिकर्मी भी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन वाहनों की लाइन बढ़ती चली गई। बागपत रोड, दिल्ली रोड, पीएल शर्मा रोड पर भी जाम के हालात बनें रहे। जेल चुंगी चौराहे पर भी वाहनों का आवागमन बढ़ने के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहे।

वहीं, बिजली बंबा बाइपास पर भी दिन में कई बार जाम के हालात बने रहे। हालांकि शहर के कुछ मार्गों पर ट्रैफिकर्मियों के नहीं होने के कारण जाम में फंसे लोग आपस में टकराते रहे। कुछ जिम्मेदार लोगों ने खुद ही व्यवस्था को संभाला और मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया।

दीपावली से पूर्व महानगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होने लोग त्रस्त हैं।

जाम की हालत में वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिये शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों खैरनगर, वैली बाजार, मीना बाजार नगर निगम रोड, अहमद रोड आदि क्षेत्र में दिन के समय यातायात जाम से जूझना पड़ रहा है।

018

इन बाजारों में अत्यधिक भीड़ के कारण घंटों जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात जाम को सुचारू करने के लिये पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। खैरनगर बाजार के व्यापारी मईनुद्दीन गुड्डू, सरदार मंजीत सिंह कोछड़ ने बताया कि जाम से जनता को छुटकारा दिलाने के लिये खैरनगर मार्केट में कार एवं ई-रिक्शा के आने पर दिवाली तक रोक लगाई जानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग बाजार में स्कूटर, बाइक सड़क के बीच न खड़ी की जाए, बल्कि सड़क किनारे एक साइड पर ही खड़ी करें। जिससे जाम से लोगों को एवं दुकानदारों को दीपावली के पर्व पर राहत मिल सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img