Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कोविड टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज करेंगे समीक्षा बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना की पहली खुराक शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है, लेकिन कुछ प्रदेश ऐसे भी हैं जिसकी रफ्तार सुस्त है। मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक अभी तक 70 प्रतिशत से कम है।

इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण कम होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तीनों राज्यों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।

43 प्रतिशत आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मेघालय में कोविड की पहली खुराक का कवरेज 56.7 फीसदी, मणिपुर में 54.2 फीसदी, नागालैंड में 49 फीसदी और पुडुचेरी में 65.7 फीसदी हुआ है। समीक्षा बैठक का मुख्य मकसद कोरोना टीकाकरण की प्रगति और योजनाओं के बारे में जानना और प्रोत्साहित करना है।

भारत में करीब 82 प्रतिशत आबादी को एंटी-कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि लगभग 43 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। देश में कोरोना वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 116.50 करोड़ को पार कर गई है।

‘हर घर दस्तक’ अभियान

सरकार ने टीकाकरण के लिए एक महीने तक चलने वाला ‘हर घर दस्तक’ अभियान भी चला रखा है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने अभी तक पहली खुराक भी नहीं ली है।

जिनकी दूसरी खुराक बाकी है। सरकारी आकड़ों के अनुसार, दो खुराकों के बीच के निर्धारित अंतराल खत्म होने के बाद, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगना बाकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img