Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग

  • गली तंग होने के कारण नहीं पहुंच सकी दमकल गाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कैराना के मोहल्ला खेलकलां कलालान स्कूल के सामने फलो की ठेली लगाने वाला अनीस अपने परिवार के साथ रहता है। अनीस के बेटे नाजिम की 27 दिन पहले ही शादी हुई थी तथा दहेज का सारा नया सामान भी घर में ही रखा था। बुधवार को अनीस व परिवार के अन्य लोग कस्बे में ही एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर अनीस की पत्नी व पुत्रवधु ही थी। दोपहर में करीब 3 बजे अनीस की पत्नी गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी।

इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के चलते आग लग गई। घर पर मौजूद सास बहु शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गई। पड़ोस के लोगों ने दमकल को सूचना देने के साथ ही आग पर पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं गली तंग होने के कारण दमकल की गाडी गली में अंदर तक नहीं जा सकी। काफी मश्कत के बाद मोहल्ले वालो ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखे कपड़े, बिस्तर, बेड़, फर्नीचर, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कुलर, पंखे, रसोई का सामान आदि लाखो का सामान जलकर राख हो गया। वार्ड सभासद मेहरबान ने बताया कि एसडीएम को सूचना दी थी। जिस पर लेखपाल ने आकर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। वहीं पीड़ित अनीस ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img