जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भाजपा की ओर से आयोजित जन विश्वास यात्रा का सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम भैया ने अपने कैंप कार्यालय पर दो हजार समर्थकों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समर्थकों का अपार जनसमूह देखकर भाजपा कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, यात्रा संचालन अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एमएलसी गोपाल अंजान, एवं जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि अत्यंत हर्षित एवं उत्साहित नजर आये। भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को शंख भेंट किया। यात्रा रथ पर सवार कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शंखनाद कर उपस्थित जनसमूह को उत्साह से भर दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

