Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में कड़ाके ठंढ, यहां हैं बारिश के आसार, जानिए- मौसम का पूरा हाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते दिनों राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं देश में सबसे कम तापमान लेह में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान -11 डिग्री दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज यानी मंगलवार जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल और बिहार में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे

बीते पांच दिनों से जारी बारिश का सिलसिला ज्यादातार इलाकों में सोमवार से लगभग रुक गया, पर प्रदेशवासियों को अभी गलन-ठिठुरन से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ-साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में घने कोहरे का असर दिखेगा उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाके शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

आपके शहर का तापमान

शहर का नाम न्यूमतम  अधिकतम
दिल्ली          07.0     19.0
श्रीनगर         01.0     06.0
भोपाल         06.0     23.0
चंडीगढ़        10.0     22.0
अहमदाबाद   10.0      25.0
देहरादून       08.0      23.0
जयपुर         06.0     18.0
चुरू           06.0     17.0
मुंबई          14.0     27.0

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img