- जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने जारी किए दिशा-निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने उनकी पूर्वानुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जनपद के अधिकारियों को दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि उप्र विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिसके चलते गत 8 जनवरी से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों, कैराना, थानाभवन एवं शामली में प्रथम चरण का मतदान आगामी 10 फरवरी को होना निश्चित हुआ है।
जिसके चलते जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर द्वारा जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे।
साथ ही, जनपद स्तरीय अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों का भी उक्त अवधि के दौरान कोई अवकाश उनके अनुमोदन के बिना स्वीकृत नहीं करेगें। साथ ही, चिकित्सालय से प्रभारी अधिकारी के मेडिकल अवकाश प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित अधिकारी मेडिकल अवकाश पाने के पात्र होंगे। ये आदेश का सर्व संबंधित तत्काल प्रभाव से कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेगें।

