Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राजवीर हत्याकांड: पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: शाहपुर बाणगंगा गांव में पुत्र ने ही अपने पिता राजवीर सिंह की गला घोटकर हत्या की थी। खुलासे में मृतक के पुत्र ने पुलिस को अपना इकबालिया जुर्म कबूल करते हुए बताया की वह रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा रखता था। इससे तंग आकर ही उसने पिता की रस्सी से गला घोटकर हत्या की।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बीती 3 जनवरी की सुबह शाहपुर बाणगंगा के पेयजल टंकी परिसर के कमरे में राजवीर सिंह पुत्र नत्थू राणा का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसकी गर्दन पर गहरे गहरे नीले निशान थे। इस संबंध में मृतक के भाई संतराम पुत्र नत्थू राणा ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इन लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही थी।

जांच में पुलिस को मृतक के पुत्र की भूमिका संदिग्ध मिली इस पर मंगलवार की शाम थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुचें ओर मृतक के पुत्र व परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। बुधवार को मृतक का पुत्र अंकित परिवार के लोगों के साथ बिनौली थाने पहुचा जहॉ पर उसने अपने पिता राजवीर की हत्या की घटना का चौकानें वाला खुलासा किया, उसने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए बताया कि उसके पिता ने सारी जमीन बेच दी थी|

और वह रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा करता था सभी घर वाले उससे तंग थे। घटना की रात्रि उसके पिता शराब के नशे में धुत थे ओर उसने रस्सी से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। उसने पुलिस को घर से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कराई।

इसके अलावा भी बिनौली पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी परवेज पुत्र जाहिद हसन निवासी बिनौली, बलवा व जानलेवा हमले के आरोपी झोहर सिंह उर्फ जौहर सिंह पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी मुकीमपुरा को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img