- कमिश्नर ने मंडल के तमाम डीएम को लिखा पत्र, र्इंट-भट्ठों पर करें कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: र्इंट-भट्ठों से प्रदूषित हो रही हवा और एनजीटी के आदेश पर र्इंटों पर कार्रवाई करने के कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने आदेश दिये हैं। कमिश्नर ने मेरठ मंडल के सभी जनपदों के डीएम को चिट्ठी लिखकर स्पष्ट आदेश दिए हैं कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के आदेश का अक्षर से पालन किया जाए, जो भी र्इंट-भट्ठा राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों को फॉलो नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई कर र्इंट भट्ठे को तत्काल बंद कर कराया जाए।

कमिश्नर ने कहा है कि उत्कर्ष पंवार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में याचिका दायर कर रखी है। इस याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई हुई थी, जिसमें एनजीटी ने स्पष्ट आदेश दिये कि जो र्इंट-भट्ठे प्रदूषण फैला रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद कराए जाए। कमिश्नर ने जो चिट्ठी जारी की है। उसमें बागपत में 340, बुलंदशहर में 200, गाजियाबाद में 79, गौतमबुद्धनगर में 65, हापुड में 52, मेरठ में 70 र्इंट-भट्ठों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
इन र्इंट-भट्ठों पर एनजीटी के नियमों के हिसाब से काम नहीं हो रहा हैं तथा र्इंट-भट्ठे हवा को प्रदूषित कर रहे हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ऐसे सभी र्इंट-भट्ठों को बंद कराने के आदेश दिए हैं, जो प्रदूषण फैला रहे हैं और हवा की गुणवत्ता को खराब कर रहे हैं। इन पर जुर्माना लगाने के लिए भी कहा गया है। एनजीटी के आदेशों का पालन कराने और नियम विरुद्ध संचालित र्इंट-भट्ठों के संचालन को तत्काल बंद कराने के कमिश्नर ने मंडल भर के डीएम और एसएसपी को आदेश दिए हैं।

