- भाकियू की पंचायत में उठे कई मुद्दे
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। वहीं कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को सफल करने के लिए सभी किसानों से बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया।
शनिवार को पीडब्लूडी में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बिजनौर जिले में जिस तरह से बिना किसी भी पदाधिकारी से विचार विमर्श किए बिना युवा विंग के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है उस निर्णय भाकियू पदाधिकारियों व किसानों द्वारा पुरजोर विरोध किया गया।
पंचायत में प्रस्तावित नहरों में अविलंब पानी छोड़े जाने, बिजली कटौती बंद किए जाने, गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर करने की मांग की गई ।पंचायत में अजय कुमार, राजीव कुमार, दिनेश कुमार विजय सिंह, विकास कुमार, पंकज कुमार, राजवीर सिंह, कुलवीर सिंह, मोनू, राजकुमार राजन, मुकुल आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार ने की। संचालन नर देव सिंह ने किया।

