जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: कई सालों से थानों में खड़े वाहनों की नीलामी के बाद थाना परिसर का सौंदर्य काफी बढ़ गया है। थाना परिसर में वाहन तो क्या सामान रखने तक की जगह नहीं बची थी। ठेकेदारों ने शुक्रवार को नीलामी में लिए गए वाहनों को थाने से हटा दिया जिससे थाने की तस्वीर ही बदल गई है।
झिंझाना थाने में वर्षों से जब्त व लावारिश वाहनों एवं मुकदमें में निस्तारण के कारण खड़े वाहनों से भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। जिनको उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार नीलाम किया गया। जिसके बाद नीलामी छुड़ाने वाले ठेकेदार ने नीलाम हुए वाहन को थाने से उठाना शुरू कर दिया। अब थाने में काफी जगह निकालकर सामने आई है जिससे थाने की तस्वीर बदल गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी जिससे अब पुलिस को निजात मिल गई है। अब थाने में वाहनों के लिए जगह भी बन गई है। साफ सफाई के बाद अब थाने की सुंदरता बढ़ जाएगी।

