- सर्वखाप देशवाल के चौधरी के साथ: सुभाष बालियान सर्व खाप मंत्री
जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: गांव शाहजूद्दी में देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह देशवाल के आवास पर आयोजित देशवाल बन्धुओ की बैठक में हरियाणा के भैयापुर गांव में आयोजित देशवाल की पंचायत में हुई मारपीट की घटना की निंदा की गई। बैठक में मौजूद सभी देशवाल बन्धुओ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी शोभाराम देशवाल व संचालन कुलदीप देशवाल ने किया।
गांव शाहजुद्दी में देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह देशवाल के आवास पर आयोजित देशवाल बन्धुओ की बैठक में खाप चौधरी राजेन्द्र सिंह देशवाल ने कहा कि हरियाणा के भैयापुर में आयोजित देशवाल बन्धुओ की पंचायत में दो पक्षो के बीच खाप चौधरी बनाने को लेकर हुई मारपीट की वे कड़े शब्दों में निंदा करते है। इस तरह की घटना से खाप में तनाव बढ़ता है तथा समाज का विघटन होता है। इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि पंचायत में हुई मारपीट बहुत गलत है यदि आपस मे किसी तरह का मतभेद है तो वह बातचीत के जरिये हल किया जाना चाहिए। भैयापुर कि पंचायत में उत्तर प्रदेश से किसी ने भी भाग नही लिया वे उसका खंडन करते है। रही बात खाप चौधरी की वह उनकी आपसी खींचतान है। हम उसे ही खाप चौधरी मानेंगे जो पहले से ही खाप चौधरी है। सर्वखाप देशवाल खाप के चौधरी को पूर्णरूप से तन मन से सहयोग जारी रखेगी।
देशवाल खाप के छोटे चौधरी शर्नवीर सिंह देशवाल ने उपस्थित देशवाल बन्धुओ को बताया कि खाप चौधरी होने के नाते सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा जाएगा जो वँहा के चौधरी व दूसरे पक्षो से बातचीत कर उतपन्न विवाद को समाप्त कराने का प्रयास करेगा।
बैठक में मौजूद सभी बन्धुओ ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता शोभाराम देशवाल व संचालन कुलदीप देशवाल ने किया। बैठक में नरेंद्र सिंह देशवाल ब्लॉक प्रमुख, धर्मवीर आचार्य, विनोद कुमार कलावदा, भरतसिंह जंधेड़ी, रविन्द्र टिटौली, अजित कर्मवीर मा, रामपाल कसेवाकला, उदयवीर प्रधान तिलोरा, न्याजुदीन, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह पुरबालियान, रणवीर मुखिया, बालेश्वर, मा, धर्मवीर सिंह, डा, सुभाष, मनोज दुधादादी , बिट्टू, जयवीर, बिजेंद्र प्रधान, देवीसिंह, यशपाल, सतपाल पहलवान आदि मौजूद रहे।

