- हर ग्राम को स्वच्छ, सुन्दर, स्वस्थ, प्रदूषण मुक्त व गरीबी मुक्त व महिला हितैषी बनायें
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक
- हर ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों का डाटा बनाये तथा जनपद स्तर पर मास्टर डाटा बनाये
मुख्य संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद के हर ग्राम को स्वच्छ, सुन्दर, स्वस्थ, प्रदूषण मुक्त व गरीबी मुक्त व महिला हितैषी बनायें। गांव का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। हर ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों का डाटा बनाये तथा जनपद स्तर पर मास्टर डाटा बनायें। समाज का वह तबका जो किन्ही कारणों से पीछे रह गये है उनको योजनाओं से लाभान्वित कर जागरूक कर समाज की मुख्य धारा में लाना है। इससे लोक कल्याणकारी राज्य व आदर्श ग्राम की परिकल्पना साकार होगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

