- कलक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने दिल्ली में चल रहे किसाना आंदोलन का समर्थन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू अंबावता जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत के नेतृत्व में गन्ना समिति प्रांगण में किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में दिल्ली आंदोलन का समर्थन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही है। किसान परेशानियों में भी दिल्ली में आंदोलन में डटा हुआ है।
कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं। किसान को कर्ज मुक्त किया जाए। गन्ने का रेट 500 रुपये कुंतल किया जाए। गन्ना पर्चियों पर गन्ना मूल्य अंकित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत के साथ शिवकुमार सहरावत जिला प्रवक्ता, फुरकान, धर्मपाल सिंह, होरी पहलवान, विरेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, डा. प्रीतम सिंह, चौधरी सुखवीर सिंह, ब्रहमपाल सिंह, दीपक कुमार, नृपेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

