Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

कार से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

  • देर शाम समयपुर मोड़ पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: मेरठ से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक मेरठ-गढ़ मार्ग पर समयपुर मोड़ के पास कार से टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को मोर्चरी भेजकर क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लिया।

नंगलामल निवासी बाबू पुत्र यामीन और काजिम पुत्र नजाकत इमारतों में टाइल्स पत्थर लगाने का काम करते हैं। रविवार देर शाम दोनों युवक बाइक यूपी-15 डीएच 6680 से मेरठ में काम कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें मुंडाली निवासी परिचित गोपाल पुत्र सुखपाल मिला टाइल्स, पत्थर कारोबारी की दुकान पर काम करता है। गोपाल बाबू से लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया। लगभग 8:15 बजे जब ये तीनों बाइक सवार मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग स्थित समयपुर मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में गोपाल की मौके पर मौत हो गई।

जबकि बाबू व काजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान घटनास्थल पर हाहाकार मचता देख चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से शव को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल भिजवाकर क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया। गोपाल विवाहित और एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, गोपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे में मौत, सड़क पर शव रखकर हंगामा

बहसूमा: गांव नंगला खेप्पड क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत व एक के गंभीर जख्मी होने से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। रविवार को गांव नंगला खेप्पड निवासी सनोज उर्फ गुल्लू पुत्र संतरपाल उम्र 27 वर्ष बाइक पर सवार होकर साथी शाहपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र रामपाल को बैठाकर नगर से बटावली मार्ग से होते हुए घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही धीरसिंह राठी के बाग के सामने सीमेंट से भरे ट्रक चालक ने लापरवाही व तेजगति से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि सनोज बाइक में उलझकर 100 मीटर की दूरी तक घिसटता हुआ चला गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। जमकर हंगामा किया। ये लोग मौके पर बडेÞ अधिकारी को बुलाने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। सनोज की मौत की खबर जब पिता संतरपाल एवं पत्नी शिखा को लगी तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था।

मुआवजे की मांग

ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कंपनी के अधिकारियों एवं मुआवजे की मौके पर ही दिलाने की मांग पर अडेÞ रहे। सनोज घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई मनोज सऊदी अरब में रहता है। मजला भाई विनोद खेती करता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img