Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

पुलिस की आंखों के सामने हाईवे पर हुई भैंसा-बुग्गी दौड़

  • रात में देखने को मिला कि पुलिस ड्यूटी के प्रति कितनी सक्रिय
  • भैंसा-बुग्गी दौड़ कराते समय युवकों ने मचा हुडदंग, बड़ा हादसा हाने से बचा, अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: हाइवे पर पुलिस सुरक्षा के दावे करती नजर आती है, लेकिन जब कोई बडा मामला होता है तो सभी दावों की पोल खुल जाती है। ऐसा ही यहां छोटी दीपावली पर्व की रात को पुलिस की आंखों के सामने 15 किलोमीटर लंबी भैंसा-दौड़ प्रतियोगिता होती नजर आयी है और प्रतियोगिता कराने वाले बाइक सवार दो दर्जन युवकों ने काफी हुडदंग मचाया, जिससे पता चलता है कि पुलिस अपनी डयूटी के प्रति कितनी सक्रिय नजर आती है।

यदि यहां कोई बडा हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता इसका जवाब देने से पुलिस पीछे हट रही है। जब वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने आनन-फानन में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया और अब जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करने की बात कहीं जा रही है।

दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्थाओं के पुलिस अफसर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं और कहते थे कि हाईवे पर रात के समय अतिरिक्त पुलिस गाड़ी भरमण करने को लगाई गई है, लेकिन जब कोई बडा मामला होता है तो पुलिस के दावे पूरी तरह से फेल नजर आती और पुलिस हाथ मलती रह जाती है।

उसके बाद कोई न कोई बहाना पुलिस के पास बनाने के लिए नजर आता है। पुलिस की हाइवे पर इतनी सुरक्षा होने के बाद भी छोटी दीवाली यानी शुक्रवार की रात हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ हुई। इस दौरान बाइक पर युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया। हाईवे पर वाहन भी दौड़ते रहे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चर्चा है कि लाखों का सट्टा लगाकर भैंसा- बुग्गी दौड़ कराई गई है।

वहीं पुलिस को हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ और युवकों का हुड़दंग दिखाई नहीं दिया, लेकिन किसी ने इसको मोबाइल में कैद कर लिया। इतना ही नहीं जब भैंसा-बुग्गी दौड़ हो रही थी तो कोतवाली पुलिस की सरकारी जीप से यहां से गुजरी थी और पुलिस ने उनको रोकना भी जरूरी तक नहीं समझा।

इतना ही नहीं 15 किलोमीटर लंबी भेंसा-बुग्गी दौड़ में एक जगह पुलिस नजर नहीं आयी हो ऐसा कैसे हो सकता है। बाद में वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अफसरों के संज्ञान में मामला आया तो कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में दो भैंसा-बुग्गी सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि वीडियो के आधार पर हाईवे पर भेंसा-बुग्गी दौड़ाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img