- नौ जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा का पावन पर्व
मुख्य संवाददाता |
बिजनौर: सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा मां का अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्थान नके गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा नौ जून को मनाया जाएगा। नौ जून दशमी तिथि प्रात आठ बजकर 22 मिनट से प्रारंभ होकर दस जून को शाम सात बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र और व्यतीपात योग भी रहेगा। इस दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन शर्बत पानी, खरबूजा, पंखा मटका, आम, चीनी सत्तू आदि वस्तुओं का दान किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

