Sunday, September 20, 2026
- Advertisement -

मोबाइल चोर गैंग को पकड़ने के लिए देहली गेट में चला अभियान

  • पुलिस ने सात अपराधी पकड़े, चार तमंचे, 13 कारतूस और मोबाइल किए बरामद
  • एसपी सिटी और सीओ समेत करीब 150 पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज में कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के बाद अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चोर बाजार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हालांकि एसएसपी ने चोर बाजार को पहले ही बंद करा दिया था, लेकिन अब पुलिस ने शहर में सक्रिय हुए बदमाशों की धरपकड़ की तैयारी में लग गए है। जिसके चलते रविवार तड़के भारी पुलिस बल ने देहली गेट क्षेत्र में अभियान चलाकर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चार तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रदेश में योगीराज-2 की शुरूआत होते ही अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर से अभियान छेड़ दिया है। रविवार को जब लोग ठीक से सोकर भी नहीं उठे थे तो पुलिस ने मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी गैंग को पकड़ने के लिए शहर के चोर बाजार के नाम से मशहूर देहली गेट क्षेत्र में सघनता के साथ तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने जली कोठी, पूर्वा फैय्याज और खैरनगर में अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे दो शरद गोस्वामी गैंग के सदस्य बताए गए हैं, जबकि बाकी लोग अन्य अपराधी हैं। वहीं, सुबह-सुबह भारी पुलिस बल को देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

एसपी सिटी समेत 150 पुलिसकर्मी रहे तैनात

देहली गेट थाना क्षेत्र में रविवार की तड़के अभियान चलाने के लिए एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया समेत देहली गेट, लिसाड़ी गेट, कोतवाली थाना पुलिस और पुलिस लाइन से करीब 150 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। एसपी सिटी ने अभियान के लिए आठ टीमों का गठन किया। प्रत्येक टीम में दो दरोगा और 10-10 सिपाहियों को लगाया हुआ था।

ऐसे चलाया गया अभियान

एसपी सिटी ने सभी पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह घंटाघर पर बुलाया। इसके बाद अलग-अलग आठ टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद सभी टीमे जली कोठी, पूर्वा फैय्याज और खैरनगर में पहुंची। पुलिस टीम को देख इन क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चार तमंचे व 13 कारतूस बरामद किए।

ये पकड़े गए अपराधी

  1. शुएब पुत्र रहीमुद्दीन निवासी हीरा बीडी वाली गली पूर्वा फैय्याज अली, उम्र 21 वर्ष। एक तमंचा एक कारतूस बरामद। अपराधिक इतिहास, लालकुर्ती और देहली गेट थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज।
  2. नवेद पुत्र आजाद पुत्र निवासी उत्तरी सोतीगंज थाना सदर बाजार, उम्र 29 वर्ष। एक तमंचा और दो कारतूस बरामद। आपराधिक इतिहास, देहली गेट थाने में दो मुकदमे दर्ज।
  3. मुस्तफा पुत्र बुन्दु निवासी सरायलाल दास थाना देहली गेट, उम्र 26 वर्ष। एक तमंचा और एक कारतूस बरामद। आपराधिक इतिहास, टीपीनगर में तीन और देहली गेट में एक मुकदमा दर्ज।
  4. मौहम्मद खान पुत्र नूर मौहम्मद निवासी सरायलाल दास थाना देहली गेट, उम्र 36 वर्ष। बरामदगी एक तमंचा और एक कारतूस, आपराधिक इतिहास, कोतवाली में एक और देहली गेट में तीन मुकदमे दर्ज।
  5. दिलशाद पुत्र आरिफ हुसैन निवासी सरायलाल दास थाना देहली गेट, उम्र 32 वर्ष। आपराधिक इतिहास, देहली गेट में एक मुकदमा दर्ज।
  6. खालिद पुत्र शाहदत हुसैन निवासी सरायलाल दास, उम्र 32 वर्ष, आपराधिक इतिहास, देहजी गेट में एक मुकदमा दर्ज।
  7. इरफान पुत्र एहसान निवासी मदरसा जमाल उल कुरान के ऊपर जली कोठी नाला थाना देहली गेट, उम्र 35 वर्ष, आपराधिक इतिहास, थाना सदर बाजार में एक मुकदमा दर्ज।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

चुनाव आयोग का अंतरिम फैसला, ममता गुट और बागी गुट को मिले नए चुनाव चिह्न

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस...

Yoga Tips: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन में रहता है दर्द? 5 आसान योगासन देंगे राहत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

बच्चों के पासपोर्ट पर नया नियम लागू, जानें वैधता से लेकर शुल्क तक क्या बदला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img