Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

नेशनल हाइवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत

  • तीन गंभीर रूप से घायल, कार के परखच्चे उड़े

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे पर खडौली गांव के निकट शनिवार सुबह आठ बजे एक कार हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में मौजूद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचाया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हाइवे स्थित खडौली गांव के सामने शनिवार सुबह लगभग आठ बजे ऋषिकेश की तरफ से आ रही गाड़ी हाइवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद गाड़ी में चीख-पुकार मच गई। हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दिव्यांश कुशवाहा पुत्र मनोज सिंह, निहारिका त्रिपाठी, ऋषभ निवासी मध्य प्रदेश व राजस्थान के बीकानेर निवासी खुशी जैन गाड़ी में मौजूद थी।

जिसमें 26 वर्षीय छात्र दिव्यांश कुशवाहा निवासी न्यू गांधी कॉलोनी थाना कोतवाली सिटी जिला मुरैना मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें खुशी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चारों छात्र दिल्ली के रमेश नगर में किराए पर रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही आईएएस की तैयारी भी कर रहे थे।

15 16

दो दिन पूर्व चारों छात्र गाड़ी से हरिद्वार व ऋषिकेश घूमने के लिए गए थे। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जब मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

कंकरखेड़ा: शुक्रवार रात हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। टीकाराम कॉलोनी निवासी संतोष पत्नी पूरन सिंह किसी काम से कैलाशी अस्पताल के पास गई थी। महिला सड़क पार कर रही थी। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी।

सड़क पर सिर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

मेरठ: सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक फिसलती हुई आती है और बाइक सवार युवक नीचे सड़क पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। पुलिस ने बताया कि यह मामला थाना मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत तक्षशिला कॉलोनी का है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img