Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

‘लापरवाह पीडब्ल्यूडी’ ने करा ही दिया हादसा

  • कमेला के निर्माणाधीन पुल की दीवार न बनने से आए दिन हो रहे हादसे
  • कमेला पुल पर अव्यवस्थाओं के चलते नाले में गिरा स्कूटर सवार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही गुरुवार को एक व्यक्ति की जान पर बन आई। पुराने कमेले पर बन रही नई पुलिया के इर्द-गिर्द अव्यवस्थाओं के चलते एक व्यक्ति स्कूटर सहित नाले में जा गिरा जिससे उसे काफी चोटें आर्इं। दैनिक जनवाणी ने पूर्व में ही इस बात की आशंका जताई थी कि जिस प्रकार से यहां अव्यवस्थाएं हावी हैं वो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं।

गुरुवार को यही हुआ। सूरजकुंड (लक्ष्मी नगर) निवासी मनोज नामक व्यक्ति अपने स्कूटर से पुल पर से गुजर रहा था। पुल पर मार्ग बेहद संकरा है और पुल के दोनों ओर कोई मजबूत रुकावट नहीं है सिर्फ बांस इत्यादि बांध कर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस समय इस अस्थाई पुल पर फिसलन के कारण लोगों को अपने वाहन चलाना दूभर हो गया है।

प्रतिदिन इस छोटे से पुल पर हजारों वाहनों का गुजर होता है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते हुए यहां कोई ऐसे इंतेजाम नहीं किए कि वाहन चालकों को परेशानी न हो अथवा हादसे की आशंका न पैदा हो। इससे पूर्व भी यहां एक ट्रक ने पुल पर से गुजरते हुए पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब भी विभाग द्वारा यहां कोई ऐसी रुकावट नहीं बनाई गई थी कि बड़े वाहन यहां से न गुजरें।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि यहां इस समय इतनी अव्यवस्थाएं हावी हैं कि एक तो व्यापार चौपट हो गया है दूसरे आए दिन यहां हादसे का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां व्यवस्थाएं शीघ्र दुुरस्त न हुर्इं तो वो खुद भी आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। करीब 10 महीने से बनाए जा रहे कमेला पुल पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए लोहे का अस्थायी पुल बनाया गया है।

15 4

लेकिन सुरक्षा के लिए इसके दोनों ओर कोई दीवार या रुकावट नहीं बनाई गई है। वहीं पुल की निर्माण सामग्री पड़ी होने के कारण अकसर दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर नाले में गिरते रहते हैं। स्कूटर सवार को नाले में गिरते देख पास पड़ोस के लोगों और राहगीरों ने उसे तत्काल बाहर निकाला। अपने आवास ले जाकर मो. सलीम ने सबमर्सिबल चलाते हुए मनोज के शरीर और कपड़ों से गंदगी को साफ कराया।

इस बीच सूचना पाकर मनोज के परिजन आए और उसे अपने साथ ले गए। आसपास के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था के दौरान सुरक्षा के मानकों को ताक पर रख दिया गया है। जिसके कारण आए दिन कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक नाले में गिरकर चोटिल होता रहता है। उन्होंने आशंका जताई कि पुल के पास निर्माण सामग्री का उबड़ खाबड़ अवस्था में पड़ा रहना और पुल की दीवारों का निर्माण न कराया जाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

लावड़-दौराला मार्ग पर हादसे में एक घायल

मोदीपुरम: लावड़-दौराला मार्ग पर एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में थ्री-व्हीलर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। बृहस्पतिवार को एक थ्री व्हीलर दौराला की तरफ से होकर मसूरी जा रहा था।

लावड़ के बाहरी छोर पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के फेर में थ्री व्हीलर पलट गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने थ्री-व्हीलर को सीधा कराकर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। परंतु, हादसे में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, लोगों ने मामले में बीच बचाव कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img