Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

नगर निगम ने मेडिकल कॉलेज को दी एक और कोरोना टेस्ट मशीन

  • मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता हुई दोगुनी
  • अब हम पूरे मंडल की आरटीपीसीआर टेस्ट करा सकेंगे: डीएम
  • इससे कोरोना के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी: त्रिवेदी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना संदिग्ध लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पडेगा। नगर निगम ने पिलखनी मेडिकल कॉलेज को आरटीपीसीआर टेस्ट करने वाली एक और मशीन उपलब्ध करा दी है जिससे मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता मंगलवार से दोगुणी हो गयी है।

मेयर संजीव वालिया व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सैनी, विधायक देवेन्द्र निम, एसएसपी डॉ. एम चैनप्पा, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व महानगर महामंत्री किशोर शर्मा ने मंगलवार को इस मशीन का उद्घाटन किया।

मेयर संजीव वालिया ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा निगम निधि से करीब 16 लाख रुपये की आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करायी गयी है, इससे मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसीआर टेस्ट क्षमता दोगुणी हो गयी है।

मेयर वालिया ने कहा कि इससे निश्चित ही कोरोना संक्रमित लोगों के उन परिवारजनों को भी राहत मिलेगी जो अपने को संदिग्ध मानकर जांच करवाते थे और उन्हें लंबे इंतजार के बीच कोरोना होने के भय से गुजरना पड़ता था। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि बढ़ते जांच नमूनों के कारण बायो सेफ्टी लैब में आरटीपीसीआर जांच नमूनों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

अभी तक एक मशीन से प्रतिदिन लगभग 1200 नमूनों की जांच की जा रही थी। आज नगर निगम की ओर से मेयर साहब द्वारा दी गयी ये मशीन शुरू हो जाने से बीएसएल लैब की क्षमता दोगुणी हो गयी है। उन्होंने बताया कि रोगियों व उनके परिवार के मैनेजमेंट में और उनके संपर्क में आये लोगों को पहचानने में मदद मिलेगी और उन्हें चिन्हित कर हम आइसोलेट कर सकेंगे।

आने वाले दिनों में दूर दराज शामली व मुजफ्फरनगर से आने वाले नमूनों की भी जांच कर उसी दिन दे पायें यह प्रयास रहेगा। मेयर संजीव वालिया ,भाजपा जिलाघ्यक्ष डॉ.महेन्द्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.त्रिवेदी को मरीजों व उनके तिमारदारों को राहत देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर कॉलेज की उपप्रधानाचार्य डॉ.प्रीति, डा.मानिका सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. देवेन्द्र, डॉ.प्रज्ञा वोहरा, डॉ.इन्दु व साइंटिस्ट प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img