Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

जींद सिविल अस्पताल से 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन चोरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के जींद से कोविड वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है। जींद सिविल अस्पताल के पीपीसी केंद्र से कोविड वैक्सीन की 1710 डोज चोरी हो गईं हैं। केंद्र के इंचार्ज ने बताया कि इनमें कोविशील्ड की 1270 डोज और कोवैक्सीन की 440 डोज शामिल है। इसके अलावा केंद्र से फाइलें भी चुराई गई हैं।

अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के बाद अब जींद में एक भी वैक्सीन नहीं बची है।

जींद में कोरोना संक्रमण के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना से जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 291 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अप्रैल महीने के 21 दिन में अब तक 38 लोगों की जान जाने के साथ तीन हजार संक्रमित मिल चुके हैं।

सामान्य अस्पताल में सभी बेड फुल हो गए हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों में दो महिला समेत चार पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्य कर्मचारी, एक अधिवक्ता, दो चिकित्सक शामिल हैं। इसके अलावा एसबीआई के तीन कर्मचारी, सीआरएसयू स्टाफ के दो लोग, जिला कारागार में भी एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को सात लोगों की मौत हुई है। सभी का कोरोना गाइडनलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जिले में कोरोना की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ रही है कि हर दूसरा मरीज पॉजिटिव आने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 681 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 291 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोरोना की यह रफ्तार 42.73 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रही है। इतनी तेजी से कोरोना संक्रमण का बढ़ना लोगों की जान पर आफत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img