Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

तीन और निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का होगा इलाज

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: कोविड मरीजों के इलाज के लिए जनपद में कुछ और अस्पतालों को नियम शर्तों के आधार पर अधिकृत कर दिया गया है। इनमें बेहट रोड स्थित महावीर हॉस्पिटल्स, ए यूनिट आॅफ गोधा हेल्थ एंड लाइफ साइंस को 30 बेडेड कोविड हॉस्पिटल, देहरादून रोड के महीपुरा स्थित जीवन ज्योति कैंसर एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को 20 बेडेड कोविड हॉस्पिटल तथा दिल्ली रोड स्थित पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल को 07 आईसीयू बेडेड कोविड हॉस्पिटल को नियमों की शर्तों के आधार पर चलाये जाने की अनुमति दी गयी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महावीर हॉस्पिटल्स, जीवन ज्योति कैंसर एण्ड सुपर स्पेशिलिटि हॉस्पिटल तथा पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल (आई0पी0सी0) प्रोटोकॉल का अनुपालन किया एवं कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर उपचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों का कडाई से अनुपालन कराया जायेगा। अखिलेश सिंह ने कहा कि महावीर हॉस्पिटल्स, जीवन ज्योति कैंसर एण्ड सुपर स्पेशिलिटि हॉस्पिटल तथा पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफरल आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जायेंगा।

उन्होंने कहा कि महावीर हॉस्पिटल्स, जीवन ज्योति कैंसर एण्ड सुपर स्पेशिलिटि हॉस्पिटल तथा पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी के द्वारा रिक्त बेड्स की अद्यतन सूचना प्रात: 8:00 बजे व सांय 4:00 बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि महावीर हॉस्पिटल्स, जीवन ज्योति कैंसर एण्ड सुपर स्पेशिलिटि हॉस्पिटल तथा पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के द्वारा 10 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड एण्ड कमाण्ड सेंटर के द्वारा भरे जायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैर जनपदीय कोविड रोगियों को महावीर हॉस्पिटल्स, जीवन ज्योति कैंसर एण्ड सुपर स्पेशिलिटि हॉस्पिटल तथा पाण्डेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आये कोविड रोगियों को हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जायेगा।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img