Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

गो तस्करों से मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर, दबोचे गए दो बदमाश

  • आवारा पशुओं को चुराकर करते थे बड़े पैमाने पर गो तस्करी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार की देर रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानी थाना पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि सिवालखास के जंगलों में खानपुर रोड पर कुछ बदमाश गोकशी करने जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौकशों की घेरबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जिस गोकश के पैर में गोली लगी है उसका नाम साजिद है। उसके साथ दूसरा गोकश शकील भी अरेस्ट किया गया है। वहीं एक तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी अरेस्टिंग के लिए पुलिस ने रात में ही कांबिंग करी लेकिन वो नहीं मिला।

गिरफ्तार दोनों गोकशों के खिलाफ जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े जाने वालों साजिद पुत्र असगर जो सिवालखास थाना जानी मेरठ का रहने वाला है। मूल रूप से बड़ौदा थाना हाफिजपुर हापुड़ निवासी है। साजिद को पैर में गोली लगने से वो घायल है। मात्र 25 साल की उम्र में साजिद गोकशी से जुड़ा है। शकील उम्र 40 साल पुत्र रियासत भी जानी मेरठ का रहने वाला है।

पूछताछ में बताया कि वो अपने साथियों के साथ मिलकर घूमते हैं। दिनभर घूमकर आवारा गोवंशों की तलाश करते हैं। इसके बाद मौका पाकर उनको चुरा ले जाते हैं। चुराकर किसी बाग में रस्सी के सहारे पड़े से बांध देते हैं। इसके बाद रात को सुनसान इलाके में ले जाकर काटते हैं और मीट सप्लाई करते हैं। गोकश से पुलिस ने पशु कटान के औजार, 315 बेार का तमंचा, कारतूस, दो जीवित गोवंश और बाइक बरामद की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img