Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

शताब्दीनगर में मिला डेंगू का मरीज, दहशत

  • क्षेत्र में कराया एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महिला की मौत के बाद भी महानगर में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जा रही है। अब शताब्दीनगर में डेंगू का मरीज मिलने के बाद जिला और नगर मलेरिया विभाग ने मंगलवार को वहां पहुंचकर 100 घरों में सर्वे किया। टीम ने घरों के बाहर एंटी लार्वा का र्स्पे किया और मच्छर मार दवा की फॉगिंग भी की। टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि वहां अन्य कोई मरीज डेंगू से पीड़ित नहीं मिला।

गत तीन अक्टूबर को कसेरू बक्सर निवासी 34 वर्षीय रीता पत्नी ब्रिजेश की आनंद हॉस्पिटल में मौत हुई थी। इसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी डा. एसपी सिंह और नगर मलेरिया अधिकारी ने चार टीमों के साथ उक्त क्षेत्र के 120 घरों में डेंगू के मच्छरों का पता लगाने के लिए पानी की टंकियां, कूलर, फ्रिज, बर्तनों, एसी से निकलने वाले पानी की बाल्टियों, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बर्तनों में मच्छरों या लार्वा को तलाशा था और कुल 284 कंटेनरों को देखा था। सात घरों में मच्छर का लार्वा मिला था। वहां पानी को फिकवाकर सफाई कराई गई थी और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया गया था।

कुल 44 घरों में एंटी लार्वा और स्पेस स्प्रे कराया गया था। घरों के अंदर और बाहर फॉगिंग भी कराई गई थी। रविवार को शताब्दीनगर के सी ब्लॉक में एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित था। उसने एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। डाक्टर ने प्राइवेट लैब पर जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। लैब ने सीधी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी। सीएमओ ने जिला व नगर मलेरिया को सूचित किया और वहां टीम भेजकर आवश्यकत कार्यवाही के निर्देश दिए। मलेरिया विभाग की टीम शताब्दीनगर पहुंची और करीब सौ घरों में जांच की। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और स्वास्थ्य परीक्षण किया। घरों के बाहर एंटी लार्वा का स्प्रे और फॉगिंग भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img