जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल शहर में रहे और उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। सोमवार सुबह नौ बजे वह शामली के लिये रवाना हो गये। डीजीपी शहर में दो घंटे रहे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी।
डीजीपी मुकुल गोयल सुबह साढ़े सात बजे सर्किट हाउस पहुंचे। इस बीच एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत तमाम आला पुलिस अधिकारियों ने उनकी आगवानी की।
उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। इस बीच उनके पूर्व परिचितों का आना जाना शुरु हो गया।
डीजीपी अपने व्यस्तम दौरे में लोगों से मिले और ठीक नौ बजे शामली के लिये रवाना हो गए। जब तक डीजीपी शहर में रहे पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे।

