Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

डीएम-एसपी ने किया पोलिंग बूथों का दौरा

  • अधिकारियों को दिए पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ ही ब्लॉक कार्यालय में बनाये गये नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिये।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार की दोपहर डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर क्षेत्र के ग्राम सियाऊ स्थित संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत दोनों अधिकारी जलीलपुर स्थित विकास खंड कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने नामांकन पत्रों की बिक्री के संबंध में जानकारी की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के साथ ही पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर ले । इतना ही नहीं मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले संभावित लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

जिला अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्य करने के साथ ही मतदान के समय प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक के अलावा अन्य समर्थकों को नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंदर ने पहुंचने देने के कड़े निर्देश दिये।

उन्होंने नामांकन केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने देने के निर्देश भी दिये। इस दौरान एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img