Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

कोयले से भरा ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक

खोई से भरी ट्रॉली से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों की कड़ी में शनिवार सुबह एक हादसा और जुड़ गया जब राजस्थान से कोयला भर कर देहरादून जा रहा ट्रक खोई से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के प्रयास में सड़क निर्माण के लिए खोदी गयी खाई में पलट गया, जिससे ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हो गया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी सुएब ट्रक चलाने का काम करता है। शनिवार सुबह वह राजस्थान से कोयला भरकर देहरादून जा रहा था। जैसे ही वह भोपा मोरना मार्ग पर रहकड़ा पुलिया के पास पहुंचे तो भोपा की ओर से तेज गति से आ रही खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के प्रयास में कोयले से भरा ट्रक सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाई में पलट गया। जिससे सुएब मामूली रूप से घायल हो गया उसके द्वारा शोर मचाने पर राहगीर मौके पर दौड़े और ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया परंतु वह भागने में कामयाब हो गया। राहगीरों ने किसी तरह ट्रक को सीधा कर चालक को बाहर निकाला और यातायात को सुचारू किया।

सड़को पर बेतहाशा दौड़ रहे भारी वाहन

भोपा थानाक्षेत्र में रोजाना हादसे होना आम बात हो गई है, परंतु प्रशासन इस मामले की सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। भोपा के मुख्य बाजार से भारी वाहन बेतहाशा तेज गति के साथ गुजर रहे हैं, परंतु इन पर कोई रोक लगाने का प्रयास नहीं किया जा रहा खोई आदि से ठूंस ठूंसकर भरे वाहनों के कारण भोपा पुल पर रोजाना जाम लगना दिनचर्या में शामिल हो गया है परंतु अभी तक भारी वाहनों के गुजरने के समय को निर्धारित नहीं किया गया है जो लगातार हादसों को दावत देते नजर आ रहे हैं।

सड़क निर्माण के लिए खोदी गयी खाई ले चुकी कई जान

मुजफ्फरनगर शुकतीर्थ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कई माह पूर्व सड़क किनारे खाई खोदी गई थी परंतु सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया सड़क किनारे खुद ही खाई के कारण कहीं कीमती जाने जा चुकी है परंतु इस मामले में कोई भी अधिकारी या नेता सुध लेने के लिए तैयार नहीं है वही क्षेत्रवासी लगातार हादसों से जूझ रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img