Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण

  • नवीन मंडी की 30 दुकानें अधिग्रहित करने के दिए निर्देश
  • नीलामी चबूतरों पर होगा मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण

जनवाणी  संवाददाता  |

शामली: गुरुवार को जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को विधानसभा चुनाव के लिए नवीन मंडी में होने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल के लिए नीलामी चबूतरों तथा तीनों विधानसभाओं के इवीएम स्ट्रांग रूमों के लिए मंडी में स्थित तीन दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को 30 दुकानें अधिग्रहण कर शीघ्र दुकानों को खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण वीवी इंटर कॉलेज शामली तथा मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण नवीन मंडी स्थल में होगा।

उन्होंने निर्वाचक कार्य के दृष्टिगत मंडी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण दौरान बिजली, पानी एवं प्रसाधन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिक की ड्यूटी यदि उसी विधानसभा क्षेत्र में लगी है जिसका वह निवासी तो वह अपना मतदान किसी भी बूथ पर कर सकता है।

यदि किसी अन्य विधानसभा का निवासी है तो पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 09 फरवरी को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। 10 फरवरी को मतदान के बाद सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा में नवीन मंडी स्थल पहुंचेगी।

10 मार्च को मतगणना होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीएसएफ की एक कंपनी जिला मुख्यालय पर पहुंच गई है, जो क्रिटिकल मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में विधानसभावार फ्लैगा मार्च करेगी। गुरुवार को बीएसएफ ने कैराना विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर फ्लैगमार्च किया।

तीनों विस के लिए आब्जर्वर नियुक्त

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं के लिए चुनाव आयोग से साहिल बंसल को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। साहिल बंसल 2011 बैच के आईआरएस है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img